मुझ को आता है तयम्मुम न वज़ू आता है

सज्दा कर लेता हूँ जब सामने तू आता है

यूँ तो शिकवा भी हमें आईना-रू आता है
होंट सिल जाते हैं जब सामने तू आता है

हाथ धोए हुए हूँ नेस्ती-ओ-हस्ती से
शैख़ क्या पूछता है मुझ से वज़ू आता है

मिन्नतें करती है शोख़ी कि मना लूँ तुझ को
जब मिरे सामने रूठा हुआ तू आता है

पूछते क्या हो तमन्नाओं की हालत क्या है
साँस के साथ अब अश्कों में लहू आता है

यार का घर कोई का'बा तो नहीं है 'शाइ'र'
हाए कम-बख़्त यहीं मरने को तू आता है

— Agha Shayar Qazalbash

More by Agha Shayar Qazalbash

Other ghazal from the same pen

See all from Agha Shayar Qazalbash →

Dosti Shayari Collection

Shers of dosti shayari collection.

All Dosti Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling