junoon ko rakht kiya khaak ko libaada kiya | जुनूँ को रख़्त किया ख़ाक को लिबादा किया

  - Ahmad Khayal

जुनूँ को रख़्त किया ख़ाक को लिबादा किया
मैं दश्त दश्त भटकने का जब इरादा किया

मैं नासेहान की सुनता हूँ और टालता हूँ
सो क़ुर्ब-ए-हुस्न छुटा और न तर्क-ए-बादा किया

महकते फूल सितारे दमकता चाँद धनक
तिरे जमाल से कितनों ने इस्तिफ़ादा क्या

हज़ार रंग में जल्वा-नुमा था हुस्न-ओ-जमाल
दिल और शोख़ हुआ उस को जितना सादा किया

वो दे रहा था तलब से सिवा सभी को 'ख़याल'
सो मैं ने दामन-ए-दिल और कुछ कुशादा किया

  - Ahmad Khayal

Rose Shayari

Our suggestion based on your choice

    बाग़बाँ हम तो इस ख़याल के हैं
    देख लो फूल फूल तोड़ो मत
    Jaun Elia
    81 Likes
    रखते हैं मोबाइल में मोहब्बत की निशानी
    अब फूल किताबों में छुपाया नहीं करते
    Meharban Amrohvi
    56 Likes
    वक़्त ही कम था फ़ैसले के लिए
    वर्ना मैं आता मशवरे के लिए

    तुम को अच्छे लगे तो तुम रख लो
    फूल तोड़े थे बेचने के लिए
    Read Full
    Zia Mazkoor
    59 Likes
    तुम्हें ये दुनिया कभी फूल तो नहीं देगी
    मिले हैं काँटे तो काँटों को ही गुलाब करो
    Madan Mohan Danish
    54 Likes
    यूँ लगे दोस्त तिरा मुझ से ख़फ़ा हो जाना
    जिस तरह फूल से ख़ुशबू का जुदा हो जाना
    Qateel Shifai
    42 Likes
    बोसा जो रुख़ का देते नहीं लब का दीजिए
    ये है मसल कि फूल नहीं पंखुड़ी सही
    Sheikh Ibrahim Zauq
    21 Likes
    नाम लिख लिख के तिरा फूल बनाने वाला
    आज फिर शबनमीं आँखों से वरक़ धोता है
    Ghulam Mohammad Qasir
    23 Likes
    फूल खिले हैं लिखा हुआ है तोड़ो मत
    और मचल कर जी कहता है छोड़ो मत
    Ameeq Hanafi
    31 Likes
    फूल कर ले निबाह काँटों से
    आदमी ही न आदमी से मिले
    Khumar Barabankvi
    27 Likes
    हमेशा हाथों में होते हैं फूल उनके लिए
    किसी को भेज के मँगवाने थोड़ी होते हैं
    Anwar Shaoor
    29 Likes

More by Ahmad Khayal

As you were reading Shayari by Ahmad Khayal

    शहर-ए-सदमात से आगे नहीं जाने वाला
    मैं तिरी ज़ात से आगे नहीं जाने वाला

    तू भी औक़ात में रह मुझ से झगड़ने वाले
    मैं भी औक़ात से आगे नहीं जाने वाला

    ऐसे लगता है मिरी जान तअल्लुक़ अपना
    इस मुलाक़ात से आगे नहीं जाने वाला

    आज की रात है बस नूर की किरनों का जलाल
    दीप इस रात से आगे नहीं जाने वाला

    मेरे कश्कोल में डाल और ज़रा इज्ज़ कि मैं
    इतनी ख़ैरात से आगे नहीं जाने वाला
    Read Full
    Ahmad Khayal
    दरिया में दश्त दश्त में दरिया सराब है
    इस पूरी काएनात में कितना सराब है

    रोज़ाना इक फ़क़ीर लगाता है ये सदा
    दुनिया सराब है अरे दुनिया सराब है

    मूसा ने एक ख़्वाब-ए-हक़ीक़त बना दिया
    वैसे तो गहरे पानी में रस्ता सराब है

    पूरी तरह से हाथ में आया नहीं कभी
    वो हुस्न-ए-बे-मिसाल भी आधा सराब है

    खुलता नहीं है रेत है पानी कि और कुछ
    मेरी नज़र के सामने पहला सराब है

    सुरज की तेज़ धूप में धोका हर एक शय
    काली घटा सी रात में साया सराब है
    Read Full
    Ahmad Khayal
    कल रात इक अजीब पहेली हुई हवा
    जलते हुए दियों की सहेली हुई हवा

    शिद्दत से हाँप हाँप के मुर्दा सी हो चुकी
    वहशत-ज़दा चराग़ से खेली हुई हवा

    पलटी तो दास्तान भी पलटेगी एक दम
    वादी की बंद सम्त धकेली हुई हुआ

    सब पात झड़ चुके हैं दिये भी शिकस्ता हैं
    रक़्स ओ जुनूँ की रुत में अकेली हुई हुआ

    खिड़की से आते ही मरे माथे को छूती है
    उस मेहरबान की सी हथेली हुई हुआ
    Read Full
    Ahmad Khayal
    ये भी एजाज़ मुझे इश्क़ ने बख़्शा था कभी
    उस की आवाज़ से मैं दीप जला सकता था
    Ahmad Khayal
    26 Likes
    सुकूत तोड़ने का एहतिमाम करना चाहिए
    कभी-कभार ख़ुद से भी कलाम करना चाहिए

    अदब में झुकना चाहिए सलाम करना चाहिए
    ख़िरद तुझे जुनून को इमाम करना चाहिए

    उलझ गए हैं सारे तार अब मिरे ख़ुदा तुझे
    तवील दास्ताँ का इख़्तिताम करना चाहिए

    तमाम लोग नफ़रतों के ज़हर में बुझे हुए
    मोहब्बतों के सिलसिलों को आम करना चाहिए

    मिरे लहू तू चश्म और अश्क से गुरेज़ कर
    तुझे रगों के दरमियाँ ख़िराम करना चाहिए
    Read Full
    Ahmad Khayal

Similar Writers

our suggestion based on Ahmad Khayal

Similar Moods

As you were reading Rose Shayari Shayari