दस्त-बस्तों को इशारा भी तो हो सकता है

अब वही शख़्स हमारा भी तो हो सकता है

मैं ये ऐसे ही नहीं छान रहा हूँ अब तक
ख़ाक में कोई सितारा भी तो हो सकता है

ऐन मुमकिन है कि बीनाई मुझे धोका दे
ये जो शबनम है शरारा भी तो हो सकता है

इस मोहब्बत में हर इक शय भी तो लुट सकती है
इस मोहब्बत में ख़सारा भी तो हो सकता है

गर है साँसों का तसलसुल मिरी क़िस्मत में 'ख़याल'
फिर ये गिर्दाब किनारा भी तो हो सकता है

— Ahmad Khayal

More by Ahmad Khayal

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Khayal →

Valentine Shayari Collection

Shers of valentine shayari collection.

All Valentine Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling