जग से भला संसार से प्यारा
दिल की ठंडक आँख का तारा
सब से अनोखा सब से न्यारा
दुनिया के जीने का सहारा
प्यारा भारत देस हमारा
कितनी पुर-कैफ़ इस की अदाएँ
कितनी दिलकश इस की फ़ज़ाएँ
मुश्क से बढ़ कर इस की हवाएँ
ख़ुल्द से बेहतर इस का नज़ारा
प्यारा भारत देस हमारा
मुल्क को हासिल हो आज़ादी
ख़त्म हो दौर-ए-सितम-ईजादी
दूर हो इस की सब बर्बादी
चर्ख़ पे चमके बन के तारा
प्यारा भारत देस हमारा
हम में पैदा हो यक-जाई
सब हों बाहम भाई भाई
हिन्दू मुस्लिम, सिख, ईसाई
गाएँ मिल कर गीत ये प्यारा
प्यारा भारत देस हमारा
Our suggestion based on your choice
our suggestion based on Ahmaq Phapoondvi
As you were reading haseen Shayari Shayari