क़ासिद नई अदास अदा-ए-पयाम हो

मतलब ये है कि बात न हो और कलाम हो

बाक़ी है शौक़ राह में क्यूँकर क़याम हो
हाथ आएँ उन के पाँव तो मंज़िल तमाम हो

क्या ख़ुश हो दिल कि है वो जफ़ा-जू ज़मीं से दूर
तुम कैसे आसमान के क़ाएम-मक़ाम हो

फ़रमाँ-रवा-ए-हुस्न को होता नहीं फ़रोग़
जब तक न इश्क़ उस का मुदारुलमहाम हो

'अहसन' वो सुन के शिकवा-ए-तशहीर कह गए
हम जानते हैं तुम को बड़े नेक-नाम हो

— Ahsan Marahravi

More by Ahsan Marahravi

Other ghazal from the same pen

See all from Ahsan Marahravi →

Best Motivational Shayari Collection

Shers of best motivational shayari collection.

All Best Motivational Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling