और जीते रहें कि मर जाएँ

बोल ऐ ज़िंदगी किधर जाएँ

अब तो हर साँस इस चमन में है तंग
सूरत-ए-बू-ए-गुल बिखर जाएँ

ये जनम तो हमें न रास आया
शायद अगले जनम सँवर जाएँ

कोई गुल-गश्त को न आएगा
कहो फूलों से अब बिखर जाएँ

उन की महफ़िल से उठ के आ तो गए
सोचते हैं कि अब किधर जाएँ

— Ain Salam

More by Ain Salam

Other ghazal from the same pen

See all from Ain Salam →

Phool Shayari

Shers of phool.

All Phool Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling