be-takalluf bosa-e-zulf-e-chaleepa leejie | बे-तकल्लुफ़ बोसा-ए-ज़ुल्फ़-ए-चलीपा लीजिए

  - Akbar Allahabadi

बे-तकल्लुफ़ बोसा-ए-ज़ुल्फ़-ए-चलीपा लीजिए
नक़्द-ए-दिल मौजूद है फिर क्यूँँ न सौदा लीजिए

दिल तो पहले ले चुके अब जान के ख़्वाहाँ हैं आप
इस में भी मुझ को नहीं इंकार अच्छा लीजिए

पाँव पकड़ कर कहती है ज़ंजीर-ए-ज़िंदाँ में रहो
वहशत-ए-दिल का है ईमा राह-ए-सहरा लीजिए

ग़ैर को तो कर के ज़िद करते हैं खाने में शरीक
मुझ से कहते हैं अगर कुछ भूक हो खा लीजिए

ख़ुश-नुमा चीज़ें हैं बाज़ार-ए-जहाँ में बे-शुमार
एक नक़द-ए-दिल से या-रब मोल क्या क्या लीजिए

कुश्ता आख़िर आतिश-ए-फ़ुर्क़त से होना है मुझे
और चंदे सूरत-ए-सीमाब तड़पा लीजिए

फ़स्ल-ए-गुल के आते ही 'अकबर' हुए बेहोश आप
खोलिए आँखों को साहब जाम-ए-सहबा लीजिए

  - Akbar Allahabadi

Anjam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akbar Allahabadi

As you were reading Shayari by Akbar Allahabadi

Similar Writers

our suggestion based on Akbar Allahabadi

Similar Moods

As you were reading Anjam Shayari Shayari