ये मोहब्बत अगर ज़रूरत है ये ज़रूरत भी तो मोहब्बत हैमेरा भी दिल नहीं था रुकने काउस ने भी कह दिया इजाज़त हैशाइ'रों की नज़र से मत देखोदुनिया दर-अस्ल ख़ूब-सूरत हैतुम मुझे छोड़ कर चले जाओमेरी क़ुर्बत अगर मुसीबत हैलौट आया मिरा अकेला-पनअब किसी की कहाँ ज़रूरत है'अक्स' बेहद नसीब वाले होतुम को मरने की भी सुहूलत है— Aks samastipuri