yuñ ishaare men kuchh kaha hai kya | यूँँ इशारे में कुछ कहा है क्या

  - Ankit Yadav

यूँँ इशारे में कुछ कहा है क्या
मेरे बारे में कुछ नया है क्या

अब तो कुछ भी समझ नहीं आता
दिल किसी बोझ से दबा है क्या

रास्तों में बड़ी उदासी है
हादसा फिर से हो गया है क्या

अब दरीचे पे तुम नहीं आती
अब तुम्हें देखना मना है क्या

दूर जाने की बात करते हो
सच कहो मन बना लिया है क्या

  - Ankit Yadav

Udas Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ankit Yadav

As you were reading Shayari by Ankit Yadav

Similar Writers

our suggestion based on Ankit Yadav

Similar Moods

As you were reading Udas Shayari Shayari