rooh ko raah-e-adam men mira tan yaad aaya | रूह को राह-ए-अदम में मिरा तन याद आया

  - Amanat Lakhnavi

रूह को राह-ए-अदम में मिरा तन याद आया
दश्त-ए-ग़ुर्बत में मुसाफ़िर को वतन याद आया

चुटकियाँ दिल में मिरे लेने लगा नाख़ुन-ए-इश्क़
गुल-बदन देख के उस गुल का बदन याद आया

वहम ही वहम में अपनी हुई औक़ात बसर
कमर-ए-यार को भूले तो दहन याद आया

बर्ग-ए-गुल देख के आँखों में तिरे फिर गए लब
ग़ुंचा चटका तो मुझे लुत्फ़-ए-सुख़न याद आया

दर-ब-दर फिर के दिला घर की हमें क़द्र हुई
राह-ए-ग़ुर्बत में जो भूले तो वतन याद आया

आह क्यूँँ खेंच के आँखों में भर आए आँसू
क्या क़फ़स में तुझे ऐ मुर्ग़-ए-चमन याद आया

फिर 'अमानत' मिरा दिल भूल गया ऐश ओ तरब
फिर मुझे रौज़ा-ए-सुल्तान-ए-ज़मन याद आया

  - Amanat Lakhnavi

Patriotic Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Amanat Lakhnavi

As you were reading Shayari by Amanat Lakhnavi

Similar Writers

our suggestion based on Amanat Lakhnavi

Similar Moods

As you were reading Patriotic Shayari Shayari