बन के साया ही सही सात तो होती होगी

कम से कम तुझ में तिरी ज़ात तो होती होगी

ये अलग बात कोई चाँद उभरता न हो अब
दिल की बस्ती में मगर रात तो होती होगी

धूप में कौन किसे याद किया करता है
पर तिरे शहर में बरसात तो होती होगी

हम तो सहरा में हैं तुम लोग सुनाओ अपनी
शहर से रोज़ मुलाक़ात तो होती होगी

कुछ भी हो जाए मगर तेरे तरफ़-दार हैं सब
ज़िंदगी तुझ में कोई बात तो होती होगी

— Ameer Imam

More by Ameer Imam

Other ghazal from the same pen

See all from Ameer Imam →

Ujaala Shayari

Shers of ujaala.

All Ujaala Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling