har aah-e-sard 'ishq hai har waah 'ishq hai | हर आह-ए-सर्द 'इश्क़ है हर वाह 'इश्क़ है

  - Ameer Imam

हर आह-ए-सर्द 'इश्क़ है हर वाह 'इश्क़ है
होती है जो भी जुरअत-ए-निगाह 'इश्क़ है

दरबान बन के सर को झुकाए खड़ी है अक़्ल
दरबार-ए-दिल कि जिस का शहंशाह 'इश्क़ है

सुन ऐ ग़ुरूर-ए-हुस्न तिरा तज़्किरा है क्या
असरार-ए-काएनात से आगाह 'इश्क़ है

जब्बार भी रहीम भी क़हहार भी वही
सारे उसी के नाम हैं अल्लाह 'इश्क़ है

मेहनत का फल है सदक़ा-ओ-ख़ैरात क्यूँँ कहें
जीने की हम जो पाते हैं तनख़्वाह 'इश्क़ है

चेहरे फ़क़त पड़ाव हैं मंज़िल नहीं तिरी
ऐ कारवान-ए-इ'श्क़ तिरी राह 'इश्क़ है

ऐसे हैं हम तो कोई हमारी ख़ता नहीं
लिल्लाह 'इश्क़ है हमें वल्लाह 'इश्क़ है

हों वो 'अमीर-इमाम' कि फ़रहाद-ओ-क़ैस हों
आओ कि हर शहीद की दरगाह 'इश्क़ है

  - Ameer Imam

Motivational Shayari in Hindi

Our suggestion based on your choice

More by Ameer Imam

As you were reading Shayari by Ameer Imam

Similar Writers

our suggestion based on Ameer Imam

Similar Moods

As you were reading Motivational Shayari in Hindi Shayari