kabhi to bante hue aur kabhi bigadte hue | कभी तो बनते हुए और कभी बिगड़ते हुए

  - Ameer Imam

कभी तो बनते हुए और कभी बिगड़ते हुए
ये किस के अक्स हैं तन्हाइयों में पड़ते हुए

अजीब दश्त है इस में न कोई फूल न ख़ार
कहाँ पे आ गया मैं तितलियाँ पकड़ते हुए

मिरी फ़ज़ाएँ हैं अब तक ग़ुबार-आलूदा
बिखर गया था वो कितना मुझे जकड़ते हुए

जो शाम होती है हर रोज़ हार जाता हूँ
मैं अपने जिस्म की परछाइयों से लड़ते हुए

ये इतनी रात गए आज शोर है कैसा
हों जिसे क़ब्रों पे पत्थर कहीं उखड़ते हुए

  - Ameer Imam

Raat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameer Imam

As you were reading Shayari by Ameer Imam

Similar Writers

our suggestion based on Ameer Imam

Similar Moods

As you were reading Raat Shayari Shayari