नज़र नज़र हैरानी दे

मुझ को मेरा सानी दे

जुगनू फूल सितारा चाँद
अपनी कोई निशानी दे

इंसानों को दाना कर
थोड़ी सी नादानी दे

हर चेहरा बे-रंगत है
शक्ल कोई नूरानी दे

तेरे बच्चे प्यासे हैं
इन पौदों को पानी दे

रावण रात जगाता है
कोई राम-कहानी दे

मुझ को मुझ से दूर न रख
मिलने की आसानी दे

साहिल साहिल तिश्ना-लबी
दरिया को तुग़्यानी दे

— Ameer Qazalbash

More by Ameer Qazalbash

Other ghazal from the same pen

See all from Ameer Qazalbash →

Andhera Shayari

Shers of andhera.

All Andhera Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling