गर्द-बाद-ए-शरार हैं हम लोग

किस के जी का ग़ुबार हैं हम लोग

आ कि हासिल हो नाज़-ए-इज़्ज़-ओ-शरफ़
आ तिरी रहगुज़ार हैं हम लोग

बे-कजावा है नाक़ा-ए-दुनिया
और ज़ख़्मी सवार हैं हम लोग

जब्र के बाब में फ़रोज़ाँ हैं
हासिल-ए-इख़्तियार हैं हम लोग

फिर बदन में थकन की गर्द लिए
फिर लब-ए-जू-ए-बार हैं हम लोग

बाद-ए-सरसर कभी तो बाद-ए-सुमूम
मौजा-ए-ख़ाकसार हैं हम लोग

चश्म-ए-नर्गिस मगर अलील भी है
किस लिए बे-कनार हैं हम लोग

— Amir Hamza Saqib

More by Amir Hamza Saqib

Other ghazal from the same pen

See all from Amir Hamza Saqib →

Kamar Shayari

Shers of kamar.

All Kamar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling