कुछ अधूरे से फ़साने रह गए हैं

ख़्वाब आधे ही हमारे रह गए हैं

वक़्त ने जब भी हराया हैं हमें याँ
हम हँसे और मुस्कुराते रह गए हैं

वक़्त ने सब कुछ भुला डाला है फिर भी
हम उसी लम्हे के मारे रह गए हैं

तू गया तो रौशनी भी छिन गई है
हम अँधेरों के सहारे रह गए हैं

— amit kumar gangle

More by amit kumar gangle

Other ghazal from the same pen

See all from amit kumar gangle →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling