aisa nahin ki mujhko muhabbat nahin hui | ऐसा नहीं कि मुझको मुहब्बत नहीं हुई

  - Daqiiq Jabaali

ऐसा नहीं कि मुझको मुहब्बत नहीं हुई
इज़हार करने की कभी सूरत नहीं हुई

स्कूल ले गया था मैं उसके लिए गुलाब
लेकिन गुलाब देने की हिम्मत नहीं हुई

हालात ऐसे थे कि समझदार हो गए
बचपन में हम सेे कोई शरारत नहीं हुई

क्यूँ छोड़कर गया तू मुझे ऐसे हाल में
क्या एक बार भी तुझे ग़ैरत नहीं हुई

इक अप्सरा पे वार दी सारी मुहब्बतें
फिर उसके बाद मुझको मुहब्बत नहीं हुई

तुझ सेे भी ज़्यादा क़ीमती लोगों से बिछड़ा हूँ
सो तेरे छोड़ जाने पे हैरत नहीं हुई

देवी बता के औरतों को पूजते तो हैं
पर औरतों की देश में इज़्ज़त नहीं हुई

  - Daqiiq Jabaali

Propose Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Daqiiq Jabaali

As you were reading Shayari by Daqiiq Jabaali

Similar Writers

our suggestion based on Daqiiq Jabaali

Similar Moods

As you were reading Propose Shayari Shayari