ham se achchi-achchi baatein karti hai | हम से अच्छी-अच्छी बातें करती है

  - Daqiiq Jabaali

हम से अच्छी-अच्छी बातें करती है
यानी वो बस ख़ुद की बातें करती है

बर्तन भी तो धोने होते हैं उस को
सो वो जल्दी-जल्दी बातें करती है

मानो कोई कोयल जैसे गाती हो
हाँ वो बिल्कुल ऐसी बातें करती है

ग़ुस्सा जब ज़्यादा चढ़ जाता है उसको
मरने मर जाने की बातें करती है

ज़्यादा ही बातें करते हैं हम उस सेे
जैसे माँ से मौसी बातें करती है

  - Daqiiq Jabaali

Khafa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Daqiiq Jabaali

As you were reading Shayari by Daqiiq Jabaali

Similar Writers

our suggestion based on Daqiiq Jabaali

Similar Moods

As you were reading Khafa Shayari Shayari