तेरी उम्मीद, जान का मंज़र

कुछ नहीं है जहान का मंज़र

मेरे वहम-ओ-गुमान का मंज़र
फर्श पर आसमान का मंज़र

जागे दो जिस्म और हुआ ये फिर
सो गया दरमियान का मंज़र

ये सवालात कब से हाएल है
उस पे फिर इम्तिहान का मंज़र

घर बना कर जो सतरें खैंचीं हैं
ख़ुश नहीं है मकान का मंज़र

दिल है बच्चा सा, सोच बूढ़ी है
और ये है नौजवान का मंज़र

दिल की सिलवट न आए चेहरे पर
है यही ख़ानदान का मंज़र

— Amritanshu Sharma

More by Amritanshu Sharma

Other ghazal from the same pen

See all from Amritanshu Sharma →

Kamar Shayari

Shers of kamar.

All Kamar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling