हाथों को जब तू ने रचाया होगा मेहँदी से

फिर टूटा तेरा भी सपना होगा मेहँदी से

सखियों के संग बैठ जब उन दोनों हाथों में
अपने पिया का नाम लिखाया होगा मेहँदी से

मेरी याद तुझे भी आई होगी जब सबने
तुझ को पिया का प्यार बताया होगा मेहँदी से

दिल चाहेगा कुछ बातें कर मन हल्का कर लूँ
मगर हथेली पर यूँ साया होगा मेहँदी से

पत्थर होंगी आँखें फिर न बहेंगे ये आँसू
कोई अपना ज्यूँ ही पराया होगा मेहँदी से

— Anchal Maurya

More by Anchal Maurya

Other ghazal from the same pen

See all from Anchal Maurya →

Chehra Shayari

Shers of chehra.

All Chehra Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling