poochte ho 'ishq kya hai | पूछते हो 'इश्क़ क्या है?

  - Ankit Maurya

पूछते हो 'इश्क़ क्या है?
इक ज़रूरी हादसा है

है दुआ बस लब पे सबके
और दिल में बद्दुआ है

बिन तुम्हारे मेरा जीवन
एक अधूरा वाक़िआ है

ये मिली तो जश्न कैसा?
ज़िन्दगी तो इक सज़ा है

कुछ नहीं बदला है इस
में
साल ये भी ग़मज़दा है

आठ सौ दिन बाद उसको
'इश्क़ धोखा लग रहा है

हँसने वाले रो रहे हैं
जाने वाला जा चुका है

हाथ में रक्खी है सिगरेट
जलने को तो दिल जला है

  - Ankit Maurya

Crime Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ankit Maurya

As you were reading Shayari by Ankit Maurya

Similar Writers

our suggestion based on Ankit Maurya

Similar Moods

As you were reading Crime Shayari Shayari