jaate vaqt tujhe to ham hansta dekhenge | जाते वक़्त तुझे तो हम हँसता देखेंगे

  - Ankit Maurya

जाते वक़्त तुझे तो हम हँसता देखेंगे
फिर आईने में ख़ुद का रोना देखेंगे

एक दफ़ा हम ने तुम को जी भर देखा था
हम बा'द तुम्हारे अब क्या दुनिया देखेंगे

आप ने मेरी आँखों में दरिया देखा है
थोड़ा रुक जाएँ तो फिर सहरा देखेंगे

उन आँखों में और किसी का चेहरा देखा
हम इस से ज़ियादा क्या और बुरा देखेंगे

कौन निभाता है ता-उम्र किसी से रिश्ता
फिर तुझ को भी हम हैरत से क्या देखेंगे

  - Ankit Maurya

Rishta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ankit Maurya

As you were reading Shayari by Ankit Maurya

Similar Writers

our suggestion based on Ankit Maurya

Similar Moods

As you were reading Rishta Shayari Shayari