vo koi husn hai jis husn ka charcha na huaus ka kya 'ishq hai jo 'ishq men rusva na hua | वो कोई हुस्न है जिस हुस्न का चर्चा न हुआ

  - Anwar Taban

वो कोई हुस्न है जिस हुस्न का चर्चा न हुआ
उस का क्या 'इश्क़ है जो 'इश्क़ में रुस्वा न हुआ

तेरा आना जो मिरे पास मसीहा न हुआ
था जो बीमार किसी से मगर अच्छा न हुआ

यूँँ तो मुश्ताक़ रहे कितना ही उस कूचे के
पर गुज़र मेरे सिवा और किसी का न हुआ

शायद आ जाए कभी देखने वो रश्क-ए-मसीह
मैं किसी और से इस वास्ते अच्छा न हुआ

शे'र कहते हुए इक 'उम्र हुइ 'ताबाँ' को
हाए अफ़्सोस कि इस काम मैं पुख़्ता न हुआ

  - Anwar Taban

Aah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Anwar Taban

As you were reading Shayari by Anwar Taban

Similar Writers

our suggestion based on Anwar Taban

Similar Moods

As you were reading Aah Shayari Shayari