yuñ to hone ko kya nahin hota | यूँँ तो होने को क्या नहीं होता

  - A R Sahil "Aleeg"

यूँँ तो होने को क्या नहीं होता
आदमी बस ख़ुदा नहीं होता

दर्द, दिल टूटने का जानेमन
या तो होता है या नहीं होता

फाइलातुन मुफाइलुन फैलुन
इससे मिसरा रवा नहीं होता

पीने पड़ते हैं सैंकड़ों आँसू
दर्द ख़ुद तो दवा नहीं होता

जो भी इंसाँ है, यार इंसाँ है
कोई छोटा बड़ा नहीं होता

वैसे रिश्ते बहुत से हैं साहिल
दर्द सा इक सगा नहीं होता

  - A R Sahil "Aleeg"

Aadmi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by A R Sahil "Aleeg"

As you were reading Shayari by A R Sahil "Aleeg"

Similar Writers

our suggestion based on A R Sahil "Aleeg"

Similar Moods

As you were reading Aadmi Shayari Shayari