ganwa ke dil sa guhar dard-e-sar khareed liya | गँवा के दिल सा गुहर दर्द-ए-सर ख़रीद लिया

  - Arzoo Lakhnavi

गँवा के दिल सा गुहर दर्द-ए-सर ख़रीद लिया
बहुत गराँ था ये सौदा मगर ख़रीद लिया

अमीन-ए-इश्क़ ने दिल-ए-बे-ख़तर ख़रीद लिया
ये आइना म-ए-आईना-गर ख़रीद लिया

ग़ज़ब था 'इश्क़ का सौदा कि अहल-ए-होश ने भी
जो कुछ नसीब था सब बेच कर ख़रीद लिया

भला हो ग़म की तुनुक-ज़र्फ़ी-ए-तबीअत का
अगरचे बात गँवा दी असर ख़रीद लिया

रह-ए-रज़ा में है ख़ूनी-कफ़न से शान-ए-शहीद
तो जान बेच के रख़्त-ए-सफ़र ख़रीद लिया

जो दिल कहे न कहूँ वो जो तू कहे वो कहूँ
तो क्या ज़मीर भी ऐ हीला-गर ख़रीद लिया

तलाश-ए-ऐश में ऐ 'आरज़ू' है रंज ही रंज
सितम-नसीब ये क्या दर्द-ए-सर ख़रीद लिया

  - Arzoo Lakhnavi

Valentine Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Arzoo Lakhnavi

As you were reading Shayari by Arzoo Lakhnavi

Similar Writers

our suggestion based on Arzoo Lakhnavi

Similar Moods

As you were reading Valentine Shayari Shayari