मुझे दरिया बनाना चाहती है

ये दुनिया डूब जाना चाहती है

हमारी नींद की हसरत तो देखो
तुम्हें तकिया बनाना चाहती है

तुम्हारी याद सहरा के सफ़र में
हमारे साथ आना चाहती है

सितारो कौन उतरा है ज़मीं पर
नज़र क्यूँ सर झुकाना चाहती है

समुंदर से कोई इतना तो पूछे
नदी क्यूँ सूख जाना चाहती है

हमारी जान का सदक़ा उतारो
हमारी जान जाना चाहती है

— Aslam Rashid

More by Aslam Rashid

Other ghazal from the same pen

See all from Aslam Rashid →

Justaju Shayari

Shers of justaju.

All Justaju Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling