mujhe tumse koi shikaayat nahin hai | मुझे तुम सेे कोई शिकायत नहीं है

  - Saroj Kumar

मुझे तुम सेे कोई शिकायत नहीं है
मगर ये नहीं है कि उल्फ़त नहीं है

मुझे छोड़ जाने की बातें न करना
तुझे इसकी हरगिज़ इजाज़त नहीं है

तुम्हारा ही हूँ और तुम्हारा रहूँगा
मुझे बे-वफ़ाई की आदत नहीं है

मुहब्बत है मन्नत मुहब्बत है पूजा
मुहब्बत से बढ़कर इबादत नहीं है

दिवाना कहो या कहो मुझको पागल
ग़ज़ल छोड़ दूँ ऐसी हालत नहीं है

  - Saroj Kumar

Aarzoo Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Saroj Kumar

As you were reading Shayari by Saroj Kumar

Similar Writers

our suggestion based on Saroj Kumar

Similar Moods

As you were reading Aarzoo Shayari Shayari