तेरी यादों का दिल में यूँँ बरसात है

तुम नहीं हो यहाँ ये ग़लत बात है

अब सुनाऊँ किसे दर्द-ए-दिल की सदा
मेरा है ही नहीं जो मेरे साथ है

तोड़ कर आओ तुम अब सभी बंदिशें
यूँ न रूठो सनम वस्ल की रात है

दिल-लगी में सनम ये मुझे क्या दिया
ये मुहब्बत नहीं कोई ख़ैरात है

अपने दिल की ज़मीं दे रहा हूँ तुम्हें
ये मेरे प्यार की कोई सौग़ात है

— Saroj Kumar

More by Saroj Kumar

Other ghazal from the same pen

See all from Saroj Kumar →

Andhera Shayari

Shers of andhera.

All Andhera Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling