फूल जिस में डाले थे छुप कर वो बस्ता याद है
रख लिया था सर कभी जिस पर वो काँधा याद है
ज़िन्दगी जिस पर लुटा दी वो हसीना याद है
देख मुझ को दूर उस का चिड़चिड़ाना याद है
उस इमारत में कहीं पर सीढ़ियों के सामने
वो जहाँ तन्हा मिला मुझ से वो कमरा याद है
अब नहीं है याद उस के काँधे का वो तिल हमें
नाम लेकिन फिर भी आतिफ़ को शिखा का याद है
— Atif khan















