अज़-सर ए नौ, इब्तदा-ए-शौक़-ए-मन हो
गर मुझे तर्क-ए-क़रार-ए-दिल का फ़न हो
बेहिजाबन हुस्न-ए-मय आमद करे तो
किस क़दर बाहोश अहल-ए-अंजुमन हो
मुद्दतों के बा'द लौटे हैं परिंदे
क्यूँ न गर्क़-ए-रक़्स इस दिल का चमन हो
रख ज़रा मासूम लोगों से भी दूरी
कौन जाने क्या पस-ए-अदब-ए-दहन हो
तुझ सेे बिछड़े तो हुआ महसूस "जस्सर"
क़ैद जैसे रूह के अंदर बदन हो
Read Full