जब तलक तेरा सहारा है मुझे

गहरा पानी भी किनारा है मुझे

आप मौजूद को रद्द करते हैं
मेरा मतरूक भी प्यारा है मुझे

न भी चमके तो कोई बात नहीं
तू तो वैसे ही सितारा है मुझे

मिल गई होगी ग़लत बस में नशिस्त
जिस ने मंज़िल पे उतारा है मुझे

कौन मानेगा मेरे क़ातिल ने
बर्फ़ की नोख से मारा है मुझे

— Azhar Faragh

More by Azhar Faragh

Other ghazal from the same pen

See all from Azhar Faragh →

Manzil Shayari

Shers of manzil.

All Manzil Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling