main kab tanhaa hua tha yaad hogaa | मैं कब तन्हा हुआ था याद होगा

  - Bashir Badr

मैं कब तन्हा हुआ था याद होगा
तुम्हारा फ़ैसला था याद होगा

बहुत से उजले उजले फूल ले कर
कोई तुम से मिला था याद होगा

बिछी थीं हर तरफ़ आँखें ही आँखें
कोई आँसू गिरा था याद होगा

उदासी और बढ़ती जा रही थी
वो चेहरा बुझ रहा था याद होगा

वो ख़त पागल हवा के आँचलों पर
किसे तुम ने लिखा था याद होगा

  - Bashir Badr

Phool Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Bashir Badr

As you were reading Shayari by Bashir Badr

Similar Writers

our suggestion based on Bashir Badr

Similar Moods

As you were reading Phool Shayari Shayari