मिरी ज़बाँ पे नए ज़ाइक़ों के फल लिख दे

मिरे ख़ुदा तू मिरे नाम इक ग़ज़ल लिख दे

मैं चाहता हूँ ये दुनिया वो चाहता है मुझे
ये मसअला बड़ा नाज़ुक है कोई हल लिख दे

ये आज जिस का है उस नाम को मुबारक हो
मिरी जबीं पे मिरे आँसुओं से कल लिख दे

हवा की तरह मैं बेताब हूँ कि शाख़-ए-गुलाब
जो रेगज़ारों पे तालाब के कँवल लिख दे

मैं एक लम्हे में दुनिया समेट सकता हूँ
तू कब मिलेगा अकेले में एक पल लिख दे

— Bashir Badr

More by Bashir Badr

Other ghazal from the same pen

See all from Bashir Badr →

Duniya Shayari

Shers of duniya.

All Duniya Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling