इक बेवफ़ा को दर्द का दरमाँ बना लिया
हम ने तो आह कुफ़्र को ईमाँ बना लिया
दिल की ख़लिश-पसंदियाँ हैं कि अल्लाह की पनाह
तीर-ए-नज़र को जान-ए-रग-ए-जाँ बना लिया
मुझ को ख़बर नहीं मिरे दिल को ख़बर नहीं
किस की नज़र ने बंदा-ए-एहसाँ बना लिया
महसूस कर के हम ने मोहब्बत का हर अलम
ख़्वाब-ए-सुबुक को ख़्वाब-ए-परेशाँ बना लिया
दस्त-ए-जुनूँ की उक़्दा-कुशाई तो देखिए
दामन को बे-नियाज़ गरेबाँ बना लिया
तस्कीन-ए-दिल की हम ने भी परवाह छोड़ दी
हर मौज-ए-ग़म को हासिल-ए-तूफ़ाँ बना लिया
जब उन का नाम आ गया हम मुज़्तरिब हुए
आहों को अपनी ज़ीस्त का उनवाँ बना लिया
हम ने तो अपने दिल में वो ग़म हो कि हो अलम
जो कोई आ गया उसे मेहमाँ बना लिया
आईना देखने की ज़रूरत न थी कोई
अपने को ख़ुद ही आप ने हैराँ बना लिया
इक बे-वफ़ा पे कर के तसद्दुक़ दिल-ओ-जिगर
'बहज़ाद' हम ने ख़ुद को परेशाँ बना लिया
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Behzad Lakhnavi
our suggestion based on Behzad Lakhnavi
As you were reading Gham Shayari Shayari