ग़ैर को मुँह लगा के देख लिया

झूट सच आज़मा के देख लिया

उन के घर 'दाग़' जा के देख लिया
दिल के कहने में आ के देख लिया

कितनी फ़रहत-फ़ज़ा थी बू-ए-वफ़ा
उस ने दिल को जला के देख लिया

कभी ग़श में रहा शब-ए-वा'दा
कभी गर्दन उठा के देख लिया

जिंस-ए-दिल है ये वो नहीं सौदा
हर जगह से मँगा के देख लिया

लोग कहते हैं चुप लगी है तुझे
हाल-ए-दिल भी सुना के देख लिया

जाओ भी क्या करोगे मेहर-ओ-वफ़ा
बार-हा आज़मा के देख लिया

ज़ख़्म-ए-दिल में नहीं है क़तरा-ए-ख़ूँ
ख़ूब हम ने दिखा के देख लिया

इधर आईना है उधर दिल है
जिस को चाहा उठा के देख लिया

उन को ख़ल्वत-सरा में बे-पर्दा
साफ़ मैदान पा के देख लिया

उस ने सुब्ह-ए-शब-ए-विसाल मुझे
जाते जाते भी आ के देख लिया

तुम को है वस्ल-ए-ग़ैर से इनकार
और जो हम ने आ के देख लिया

'दाग़' ने ख़ूब आशिक़ी का मज़ा
जल के देखा जला के देख लिया

— Dagh Dehlvi

More by Dagh Dehlvi

Other ghazal from the same pen

See all from Dagh Dehlvi →

Raushni Shayari

Shers of raushni.

All Raushni Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling