ek ladki se meri yaari hai | एक लड़की से मेरी यारी है

  - Danish Balliavi

एक लड़की से मेरी यारी है
मेरी उल्फ़त उसी से जारी है

शहर में और लड़कियाँ भी हैं
मेरी नज़रें उसी पे तारी है

साज़िशें करते है ख़िलाफ़ मेरे
उन रक़ीबों से फ़ौजदारी है
'इश्क़ में तुझको क्या पता मैंने
किस तरह ज़िंदगी गुजारी है

उसको 'दानिश' बना ले अपना तू
क्यूँ तेरे दिल में बेक़रारी है

  - Danish Balliavi

Aurat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Aurat Shayari Shayari