apne seene ki tujhe aag dikhaaun kaise | अपने सीने की तुझे आग दिखाऊँ कैसे

  - Danish Balliavi

अपने सीने की तुझे आग दिखाऊँ कैसे
अपने सारे ग़म-ए-दिल तुझको बताऊँ कैसे

मेरी हर रात तुझे देख के कट जाती है
तेरी तस्वीर को हुजरे से हटाऊँ कैसे

एक पल तुझको न देखूँ तो तड़प जाता हूँ
अपने इस प्यार का एहसास दिलाऊँ कैसे

तेरे हर ख़त में मुझे प्यार झलकता है सो
तेरे पैग़ाम-ए-मुहब्बत को जलाऊँ कैसे

ये जो शायर है उसी बे-वफ़ा का आशिक़ है
यार 'दानिश' तुझे मैं ज़हर पिलाऊँ कैसे

  - Danish Balliavi

Aanch Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Aanch Shayari Shayari