ham ne kisi insaan se kyun ye muhabbat ki | हम ने किसी इंसान से क्यूँ ये मुहब्बत की

  - Danish Balliavi

हम ने किसी इंसान से क्यूँ ये मुहब्बत की
हाँ ज़िंदगी से इस तरह हम ने बग़ावत की

अब लोग कर बैठे यहाँ अपनी जवानी में
बचपन में ही हमने मुहब्बत में हिमाक़त की

बर्बाद हो जाएँगे ये मालूम था हमको
फिर भी न जाने हमने क्यूँ ऐसी शरारत की

वो करती है शिद्दत से रूसवाई हमारी भी
हालात पे उसकी यूँँ हमने तो नज़ाकत की

क़स
में भी खाई थी वो ''दानिश'' साथ रहने की
ऐसी भी चाहत की कहाँ उसने भी इज़्ज़त की

  - Danish Balliavi

Andaaz Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Andaaz Shayari Shayari