KHvaab vo mujhko dikhaate the bahut | ख़्वाब वो मुझको दिखाते थे बहुत

  - Danish Balliavi

ख़्वाब वो मुझको दिखाते थे बहुत
फिर भी वो मुझको सताते थे बहुत

प्यार के बदले में वो मुझको फ़क़त
ख़ून के आँसू रुलाते थे बहुत

दूसरों से हँस के बातें करके भी
मेरे दिल पर ज़ुल्म ढ़ाते थे बहुत

मेरे चेहरे पर उदासी देख कर
सामने से मुस्कुराते थे बहुत

प्यार में 'दानिश' वो मुझको ठुकरा कर
ग़ैरों को दिल में बसाते थे बहुत

  - Danish Balliavi

Murder Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Murder Shayari Shayari