mere saath hardam bhala kyun karenge | मेरे साथ हरदम भला क्यूँ करेंगे

  - Danish Balliavi

मेरे साथ हरदम भला क्यूँ करेंगे
जफ़ा करने वाले वफ़ा क्यूँ करेंगे

दुआएँ जो करते हैं मरने की मेरी
मुझे ख़ुदकुशी से मना क्यूँ करेंगे

खुल-ए-आम नफ़रत जो करते हैं मुझ से
मुहब्बत में ख़ुद को फ़ना क्यूँ करेंगे

बहुत पहले ऐसा मुझे लग रहा था
जो अपने हैं वो बद-दुआ क्यूँ करेंगे

लगाते हैं दिल वो रक़ीबों से 'दानिश'
उन्हें अपने दिल से जुदा क्यूँ करेंगे

  - Danish Balliavi

Mohabbat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Mohabbat Shayari Shayari