मुझको मिटाने की यहाँ कोशिश न कीजिए
मेरे ख़िलाफ़ आप ये साज़िश न कीजिए
बेबस हूँ इब्तिदास मैं कमज़ोर हूँ मगर
मेरे बुरे हालात पे गर्दिश न कीजिए
कब तक करेंगे ज़ुल्म गरीबों पे बे-वजह
डरिए ख़ुदास ख़ून की बारिश न कीजिए
करते रहेंगे आप अगर ऐसी ज़्यादती
फिर आप तो सुकून की ख़्वाहिश न कीजिए
'दानिश' करूँँगा अस्ल वो मुंसिफ़ से इल्तिजा
इनकी किसी भी हाल में बख़्शिश न कीजिए
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Danish Balliavi
our suggestion based on Danish Balliavi
As you were reading Haalaat Shayari Shayari