main tujhse sanam bas vafaa chahta hooñ | मैं तुझ सेे सनम बस वफ़ा चाहता हूँ

  - Danish Balliavi

मैं तुझ सेे सनम बस वफ़ा चाहता हूँ
तुझे हम सेफ़र बोलना चाहता हूँ

हटा अपने चेहरे से चिलमन को जानाँ
तुझे ग़ौर से देखना चाहता हूँ

मेरे बिन है कितनी तड़प तेरे अंदर
तेरे 'इश्क़ को जाँचना चाहता हूँ

मेरे गाल पर एक बोसा तू दे दे
तुझे रात भर सोचना चाहता हूँ

मेरे प्यार का ये तक़ाज़ा है 'दानिश'
न उसको कभी छोड़ना चाहता हूँ

  - Danish Balliavi

Bechaini Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Bechaini Shayari Shayari