tum mujh se kyun nazrein churaane lagte ho | तुम मुझ से क्यूँ नज़रें चुराने लगते हो

  - Danish Balliavi

तुम मुझ से क्यूँ नज़रें चुराने लगते हो
चेहरे पे चिलमन को लगाने लगते हो

मेरी भी थोड़ी सी सुन लो तुम ता'रीफ़
अपनी तुम ता'रीफ़ सुनाने लगते हो

अपने हाल-ए-दिल की बातें करता हूँ
तुम अपना क्यूँ दर्द दिखाने लगते हो

प्यार ज़रा तुम भी कर लो मुझ से ऐ जान
ये बातें क्यूँ जल्द हटाने लगते हो

जब भी लगाता आग मुहब्बत की 'दानिश'
क्यूँ अपने हाथों से बुझाने लगते हो

  - Danish Balliavi

Aag Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Aag Shayari Shayari