taaj-e-shahi na dur bebeha chahiye | ताज-ए-शाही न दुर बेबहा चाहिए

  - Danish Balliavi

ताज-ए-शाही न दुर बेबहा चाहिए
बस मुझे अपनी माँ की दुआ चाहिए

कामयाबी क़दम चूमती जाएगी
बस मुहब्बत तेरी माँ सदा चाहिए

सर पे तेरी मुहब्बत का साया है माँ
ज़िंदगी में मुझे और क्या चाहिए

माँ के जैसा नहीं रहनुमा दूसरा
दूसरा अब नहीं रहनुमा चाहिए

ज़िंदगी तेरी 'दानिश' सँवर जाएगी
तुझको माँ के क़दम चूमना चाहिए

  - Danish Balliavi

Mohabbat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Mohabbat Shayari Shayari