टूट चुका हूँ तो ज़िम्मेदारी देखो
तुम मेरे मरने की तैयारी देखो
क्यूँ वो छोड़ रहा है मुझको सलीक़े से
मुर्शद तुम भी उसकी ग़द्दारी देखो
दूरी बना कर रहता हूँ मैं परियों से
देखो देखो 'इश्क़ में हुश्यारी देखो
उन सेे मुहब्बत है जो मुझ से जलते हैं
नफ़रत करने वालों दिलदारी देखो
उसकी यादों से मैं परेशाँ रहता हूँ
'दानिश' तुम मेरी ये लाचारी देखो
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Danish Balliavi
our suggestion based on Danish Balliavi
As you were reading Valentine Shayari Shayari