मानोगे इक बात कहो तो बोलूँ मैं

होने को है रात कहो तो बोलूँ मैं

पाँच बजे ही मेरी बारी थी थी ना
हुए हैं पौने सात कहो तो बोलूँ मैं

बूँद बूँद में ख़ून उतर आया देखो
कैसी है बरसात कहो तो बोलूँ मैं

गोया ऐसा खेल नहीं है दुनिया में
शह में बैठी मात कहो तो बोलूँ मैं

इंसाँ हो तो इंसाँ रहना सीखो और
गंदी गंदी बात कहो तो बोलूँ मैं

काले कर्तब काले धंधे वाले लोग
पूछ रहे हैं ज़ात कहो तो बोलूँ मैं

केवल आँतें टूट रही हैं बाक़ी 'दीप'
अच्छे हैं हालात कहो तो बोलूँ मैं

— Deepak Sharma Deep

More by Deepak Sharma Deep

Other ghazal from the same pen

See all from Deepak Sharma Deep →

Baaten Shayari Collection

Shers of baaten shayari collection.

All Baaten Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling