ज़िंदगी ख़राब हो गई

और बे हिसाब हो गई

ख़ार ख़ार हो गई थी
यक-ब-यक गुलाब हो गई

ज़ुल्फ़ की घटा खुली अभी
हाए महताब हो गई

देखते ही खो गया उसे
इस क़दर शराब हो गई

दोस्तों की बात मान ली
साँस भी अज़ाब हो गई

कल तलक दबी दबी रही
आज इंक़लाब हो गई

शाइ'रों ने टाँक दी चुनर
शाइ'री शबाब हो गई

— Deepak Sharma Deep

More by Deepak Sharma Deep

Other ghazal from the same pen

See all from Deepak Sharma Deep →

Kanta Shayari

Shers of kanta.

All Kanta Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling