mutthi men do-chaar nahin | मुट्ठी में दो-चार नहीं

  - Deepak Sharma Deep

मुट्ठी में दो-चार नहीं
कोई तेरा यार नहीं

यूँँ ही गले लगाएगा
ऐसा तो संसार नहीं

सच्ची बातें लिखता हो
कोई भी अख़बार नहीं

कहता हूँ सो करता हूँ
भाई मैं सरकार नहीं

अपनी राह बनाओ ख़ुद
यूँँ तो बेड़ा पार नहीं

पूछ पूछ कर मारेंगे
कह दो मैं बीमार नहीं

चलो तवाइफ़ ग़ाफ़िल है
हम तो इज़्ज़त-दार नहीं

माना कि बेकार हैं 'दीप'
इतने भी बेकार नहीं

  - Deepak Sharma Deep

Baaten Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Deepak Sharma Deep

As you were reading Shayari by Deepak Sharma Deep

Similar Writers

our suggestion based on Deepak Sharma Deep

Similar Moods

As you were reading Baaten Shayari Shayari