आज मैं ने गुनाह कर डाला

आह पे वाह-वाह कर डाला

ख़ैर होता नहीं था हम से भी
ख़ैर हम ने निबाह कर डाला

यार मंज़िल थी मेरे पैरों में
रहनुमाओं ने राह कर डाला

साँप डसता नहीं भला कैसे
हाथ मैं ने ही चाह कर डाला

तुम ने पूछा नहीं भी होना है
एक दम से तबाह कर डाला

— Deepak Sharma Deep

More by Deepak Sharma Deep

Other ghazal from the same pen

See all from Deepak Sharma Deep →

Aarzoo Shayari

Shers of aarzoo.

All Aarzoo Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling