ज़िंदगी मो'तबर तलाशे है
वो खंडर में गुहर तलाशे है
देख वो ऊबने लगा मुझ से
और कोई सफ़र तलाशे है
दाग़ को दे गया मिरी सूरत
सूरते-नौ शजर तलाशे है
एक मैं पा के बेच आया हूँ
एक तू दर-ब-दर तलाशे है
'दीप' जैसे कई लुटे उस से
वो अभी नामवर तलाशे है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Deepak Sharma Deep
our suggestion based on Deepak Sharma Deep
As you were reading Musafir Shayari Shayari